Top Remedies in Hindi to Treat Itching Skin at Home - हिंदी में खुजली को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
Effective Home Remedies For Itchy Skin
घरेलू नुस्खों से दूर करें खुजली की समस्या
खुजली के कई कारण हो सकते है, तनाव और चिंता, शुष्क त्वचा किसी कीड़े के काटने से या फिर मौसम के बदलने से और अवैध योन संबंध के कारण सक्रमित रोग, त्वचा पर फुंसियाँ, सिर या शरीर के अन्य हिस्सों में जुओं के मौजूदगी इत्यादि। परन्तु आप चिंता ना करें हम आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खे बताते है।जिसकी मदद से आसानी से खुजली की समस्या से बचा जा सकता है।
हिंदी में खुजली को ठीक करने के घरेलू नुस्खे

Home Remedy For Itching In Body
नींबू के प्रयोग से
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और एसिटिक एसिड में पाये जाने वाले एंटीसेप्टिक गुणों के कारण खुजली में कमी आती है। नीबू अपने जलन से बचाने वाले गुणों के कारण जाना जाता है। इसलिए खुजली करने के भी काम आता है। आधा नींबू ले उसका रस निकालकर कर प्रभावित हिस्सों पर लगाए जहां पर खुजली आ रही है। इसे सूखने दे फिर ठन्डे पानी से धो ले।
बैकिंग सोडे के प्रयोग से
बैकिंग सोडे के इस्तेमाल से आसानी से खुजली की समस्या से निपटा जा सकता है। इसमें जलन से बचाने वाले गुण होते है। जो की खुजली से आपको राहत दिलाते है। 2 चम्मच बैकिंग सोडा लेकर उसमे 1 चम्म्च पानी की मिलाकर उसका पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाए 15 मिनट तक लगा रहने दे। फिर सादे पानी से कर अच्छे से साफ़ कर ले। बैकिंग सोडे का प्रयोग सावधानी से करें किसी कटी फटी जगह पर इसका प्रयोग ना करें।
Tips For Dry, Itchy Skin
बर्फ के प्रयोग से
खुजली और ठंड दोनों एक ही नस से शरीर में विचरण करते है। खुजली वाली जगह पर ठंडा पानी या बर्फ लगने से खुजली से जल्द राहत मिलती है। बर्फ के कुछ तकरे लेकर उन्हें सूती कपडे में बाँध ले। फिर खुजली वाले स्थान पर कुछ मिनटो के लिए घिसते रहे। या फिर ठंडे से भी आप अपनी त्वचा को धो सकते है। परन्तु ध्यान रहे की अधिक ठंडा पानी प्रयोग में ना लाये।
दलिये के प्रयोग से
दलिये में मौजूद एंटी आक्सिडेंट्स त्वचा को राहत देते है, एवं खुजली से भी बचाते है। अच्छे परिणामों के लिए अपरिष्कृत दलिये का इस्तेमाल करें। 3 चम्म्च दलिया लेकर उसे पर्याप्त पानी में मिलाये और प्रभावित हिस्सों पर लगाए। फिर उस हिस्से को कपडे से ढक दे कम से कम 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दे। पानी से अच्छे से धो कर इसे साफ़ कपडे से पोछ ले।
एलोवेरा के प्रयोग से
खुजली की समस्या से बचने के लिए यह एक आयुर्वेदिक उपचार है। एलोवेरा में कई औषधीय गुणे पाये जाते है। यह त्वचा की कई समस्याओं का एक हल है। जैसे जलन,खुजली, रैशेज़ और एलर्जी आदि को दूर करता है। एलोवेरा की पत्तियां तोड़ कर उसका रस निकाले। फिर उस रस को खुजली वाली जगह पर अच्छे से लगाए। तक उसे लगा रहने दे। फिर उसे धो ले। यदि आपके पास एलोवेरा पौधा नहीं हे, तो आप बाज़ार में उपलब्ध एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
आवश्यक तेल के प्रयोग से
आवश्यक तेल में जलन से बचने वाले गुण पाये जाते है तथा खुजली से राहत दिलाने में भी कारागार मान जाता है। कोई भी आवश्यक तेल जैसे कैमोमाइल का तेल, तुलसी का तेल, जेरनियम का तेल या फिर कैलेंडुला का तेल और अग्रिमोनि का तेल अधिक उत्तम माने जाते है। तेल की कुछ बुँदे ले कर खुजली वाले हिस्सों पर लगाए या फिर नहाने के पानी में तेल की कुछ बुँदे मिला ले।
Post a Comment