7 Best Home Remedies For Fair Glowing Hands And Feet - घरेलू उपचार से हाथो और पैरो के कालेपन को दूर करें

Home Remedies For Fair Glowing Hands And Feet 

घरेलू उपचार से हाथो और पैरो के कालेपन को दूर करें 



सभी लोग खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना चाहते है, और उसके लिए लाखो जतन करते है। परन्तु वह अपने हाथो और पैरो को नज़रअंदाज़ कर देते है। हमें हाथो पैरो की सफाई का ख्याल रखना चाहिए। त्वचा पर टैन पड़ने से बचाने के लिए सूरज की किरणों से बचना चाहिए। पर्यावरण के प्रभाव हार्मोन में असमानता तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या से त्वचा काली पड़ सकती है। बाजार में कई इस प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिससे त्वचा का कालापन दूर किया जा सकता है। परन्तु आप प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करती हे, तो इससे आपकी त्वचा को कोई नुक्सान भी नहीं होगा और ये बहुत सस्ते भी होंगे। तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते है।


Best 7 Hindi Tips For Fairer Hands And Feet


कच्चे दूध के प्रयोग से 
हाथो और पैरो को गोरा करने के लिए सबसे बेहतर नुस्खों में से एक है। इसका प्रयोग भी अधिक सरल है। कच्चा दूध ले कर उसे अपने हाथो पर मालिश करें या फिर प्रभावित हिस्से पर जो भी काला हे, वहां पर मालिश करें। अपने हाथो और पैरो को अच्छे से साफ़ करें, और नहाने से पहले दूध लगा ले। दूध त्वचा की रंगत को निखारता है।

नीबू के प्रयोग से 
त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने के लिए और इसे गोरी बनाने के लिए आप नीबू का इस्तेमाल भी कर सकते है। आप त्वचा की मृत कोशिकाओ को निकालने के लिए आप स्क्रब का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए  आप नीबू पर थोड़ा नमक छिड़के और अपने हाथ और पैरो पर रगड़े, इससे त्वचा की मृत कोशिकाओ निकालने में मदद मिलती है। नीबू एक प्रकार का प्राकृतिक ब्लीच और क्लीन्जर का काम करता है।


संतरे के छिलके और दूध का पैक 
संतरे के छिलकों को अच्छे से सुखाकर बारीक पीसकर इसका पाउडर बना ले। ध्यान रहे की छिलकों को सिर्फ छाव में ही सुखाया जाए ना की धुप में, इस पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले और फिर उस पेस्ट  पैरो पर लगाए। इसके सूखने के बाद पानी धो ले। यह त्वचा का कालेपन और टैन को दूर करने के लिए स्क्रब का काम करती है।


How To Get Fairer Hands And Feet


बेसन और बादाम के प्रयोग से 
आप कुछ बादाम की गिरी ले कर उन्हें रात भर भिगो कर रखे। सुबह इन्हे छिलकर बारीक पीस ले। फिर इसमें एक चमम्च दूध, एक चमम्च बेसन तथा नीबू की कुछ बुँदे ले कर सबको अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। फिर इस पेस्ट को अपने हाथो और पैरो पर लगाए। इसे सूखने तक छोड़ दे। इससे गोलाकर मुद्रा में मालिश करें। कुछ देर बाद इसे पानी से धो ले। यह पेस्ट आपके हाथो और पैरो की रंगत निखारेगा।

चन्दन के प्रयोग से 
2 चमम्च चन्दन का पाउडर ले कर इसमें एक टमाटर, खीरे और नीबू के रस अच्छे से मिलाकर इनका पेस्ट तैयार कर ले। इसे अपने हाथो और पैरो पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद चेहरे को ताज़े पानी से धो ले। इसका रोज़ाना प्रयोग करने से आपकी रंगत में निखार आने लगेगा।


शहद और नीबू के प्रयोग से 

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दूध का पाउडर और 
  • कुछ बुँदे नीबू के रस
  • आधे चम्मच बादाम का तेल


आधे चम्मच बादाम का तेल ले कर। इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर इनका पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को अपने हाथो और पैरो पर लगाए। 15 मिनट के लिए ऐसे छोड़ दे इसके बाद ठंडे पानी से धो ले। यह आपके हाथो और पैरो की रंगत को निखारता है।



Thanks for visting 7 Best Home Remedies For Fair Glowing Hands And Feet article.If you like this article than please leave comment bellow.

Read also

1 comment

  1. Katherine Blake
    Simple amazing tips! I have been using the orange peel and to my shock i have a glowing skin now. thanks to author. I have been following this blog for more than 2 months.. keep updating new ones..Best Treatments